समाजसेवी,पत्रकार नीरज अग्रवाल का जन्मदिन बच्चो के साथ मनाया..
✍️नितिन की कलम से
☎️मो.8458829123
लटेरी:-शहर के श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठनमंत्री नीरज अग्रवाल का जन्मदिन बड़े ही उत्साहित,हर्षोल्लास के साथ मनाया..!जन्मदिन के उपलक्ष में शहर भर में नीरज फैंस क्लब के बैनर लगाए गए..ओर सर्व प्रथम शहरिया बस्ती के बच्चो को इखट्ठा कर वर्थडे सेलिब्रेशन मनाया। राइट पथ के पाठको को बता दें की जन्मदिन में आए सभी छोटे-बड़े सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया। साथ ही विस्किट के पैकेट,चॉकलेट्स,लिखने के लिए कापियां,’जनरल नॉलेज’ किताब,पेन,पेंसिल आदि बांटे और उनको मिठाई खिलाकर..उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए,बच्चो को पढ़ाई का महत्व समझाया..।
इसके बाद हरियाली और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अनेकों प्रकार के फलदार पौधे भी लगाए गए। शहर के चैनपुरा की शहरिया बस्ती में मिल-जुल कर नीरज फैंस क्लब,टीचरों,पत्रकारों सहित बच्चों ने भी खूब बढ़ चढ़कर पौधारोपण में हिस्सा लिया।
वहीं दूसरी ओर एन.एस.यू.आई.संगठन के द्वारा लटेरी के मुख्य मार्गो पर आतिशबाजी चलाकर फिर से केक काटा..जिसमे शामिल समाजसेवी नीरज अग्रवाल के चाहने वालो में पहलवान राशिद कुरैशी, पहलवान शेख शम्सउद्दीन खान,समाजसेवी नीरज फैंस क्लब, एन.एस.यू.आई.संगठन के विधानसभा अध्यक्ष शाहरुख मलिक,नगर अध्यक्ष अभिषेक राजपूत,उपाध्यक्ष नितेश अहिरवार,नगर प्रवक्ता नमन सेन,विवेक राजपूत,बसंत कुशवाह,ब्रजेश जरेला, आदि लोगो के साथ श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पत्रकार राजीव पराशर,वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र सिंह तोमर,वीरेंद्र मीना,अमित रैकवार,योगेश पंथी, विनोद सूर्यवंशी,मुजीब खान,हलीम खान,घनश्याम पंथी,नसीम खान हिंदुस्तानी, मुनब्बर खान,नितिन योगी,शफीक खान मुरवास,लक्ष्मण सिंह बघेल आनंदपुर आदि पत्रकार सहित कई चाहने वालो ने लंबी उम्र की कामना करते हुए बधाइयां दी।
राइट पथ डिजिटल से नितिन योगी जिला ब्यूरो विदिशा(मध्यप्रदेश)